You are currently viewing बिहार में नये खेल विभाग का गठन।

बिहार में नये खेल विभाग का गठन।

प्रस्तावना

बिहार में अभी तक खेल विभाग नही था। इसका कार्य कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अधीन था। बिहार में नये खेल विभाग के गठन से राज्य में खेल का विकास और बेहतर होगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय ने आदेश जारी कर दिया है।

बिहार खेल विभाग

बिहार का खेल विभाग राज्य का नव गठित 45वाँ विभाग है। पहले इसकी जिम्मेदारी कला संस्कृति एवं युवा विभाग ही निर्वहन करता था। मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद कला संस्कृति एवं युवा विभाग से अलग कर खेल विभाग गठित किया गया। 

बिहार के पहले खेल मंत्री

बिहार के पहले खेल मंत्री  जितेन्द्र कुमार राय को बनाया गया है। जितेन्द्र कुमार राय के पास पहले से कला संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी है। इस सम्बन्ध में आदेश मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सलाह पर उन्हे खेल मंत्री मनोनीत किया गया है। 

खेल विभाग का कार्यलय

खेल विभाग का कार्यलय विकास भवन से संचालित किया जाएगा। इसके संचालन के लिए विकास भवन के 13 कमरे आवंटित किए गए है। जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 4538 वर्ग फीट है। 

This Post Has 6 Comments

  1. T T

    Super content

  2. Lavkus sir

    Best…

  3. Lavkus sir

    Bahut badhiya…

  4. Randhir Kumar

    Good

Leave a Reply